Health tips: क्या आप भी है घमौरियों से परेशान, इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

Health tips: क्या आप भी है घमौरियों से परेशान, इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर पाएं छुटकारा

नई दिल्ली: इस साल की गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा है। हालांकि सभी को पता है कि गर्मियों में हमारे शरीर को ज्यादा बीमारियां घेरती है और ज्यादातर गर्मियों के मौसम में लोगों को घमौरियों जैसी परेशानियां होती है। बता दें कि पसीने की ग्रन्थियों के बन्द होने के कारण ये समस्या होती है। इन ग्रंथियों के बंद होने से शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने होने लगते हैं। जिसके कारण शरीर में खुजली व जलन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे यूज करके आप घमौरियों को दूर कर सकते है।

घमौरियों को दूर करने के घरेलू उपाय

घमौरियों पर ठंडक       

प्रभावित स्थान पर ठंडक देने से घमौरियों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप प्लास्टिक की थैली में आइस क्यूब्स भरें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ध्यान रहे आप बर्फ को सीधे तौर पर घमौरयों पर न लगाएं। आइस पैक के 5 से 10 मिनट के अंतराल से समस्या दूर हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से समस्या को दूर किया जा सकत है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर लगाएं। बता दें कि मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से समस्या दूर हो सकती है।

चंदन की लकड़ी

चंदन की लकड़ी के बने लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं। बता दें कि चंदन की लड़की के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोजूद होते हैं और शरीर में ठंडक पहुंचती है। ऐसे में आप नियमित रूप से ये लेप लगाएं।

एलोवेरा

एलोवेरा के इस्तेमाल से समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि एलोवेरा के अंदर एंटी- इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में एलोवेरा को नियमित रूप से प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या को दूर किया जा सकता है।

Leave a comment