Health tips: जीवन में कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक! इन पत्तों का करें सेवन

Health tips: जीवन में कभी नहीं आएगा हार्ट अटैक! इन पत्तों का करें सेवन

नई दिल्ली: आज के आधुनिक समय का खान-पान कई बार लोगों के लिए जहर बन जाता है। साथ ही अनेकों बीमारियों को भी न्यौता देता है। जिसमें से हाई अटैक की बीमारी सबसे ऊपर  है। डॉक्टरों की मानें तो इस बीमारी में लोगों को अपने जीवन को बचानें के लिए दो बार मौका मिलता है। तीसरी बार व्यक्ति को अपने जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसकी पत्तियों के सेवन से इस बीमारी का रिक्स कम का जा सकता है और वो है नीम की पत्तियां।

वैसे तो नीम के पत्तिंयां खाना इतना आसान नहीं है जितना बोलना। लेकिन नीम की पत्तियों का  अगर सेवन कर लिया जाएं तो इससे आपके हाई अटैक आने का रिक्स कम होता है और  आपके शरीर को अनेकों बीमारियों से भी बचाता है। इस पत्ते का उपयोग गर्मियों में किया जाता है तो इससे न हार्ट हेल्थी रहता है। वहीं नीम के पत्तों का उपयोग कुष्ठ रोग के लिए भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल आंखों की रोशनी भी तेज होती है। आंतों के कीड़े, पेट की ख़राबी, भूख न लगना, त्वचा के अल्सर जैसी बीमारी भी खत्म हो जाती है।

नीम के पत्तियों का उपयोग

आप नीम के पत्तों क उबाल कर उसके पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा नीम के पत्तों की चाय भी पी सकते हैं। हालांकि, ये आपको कड़वी लगेगी, लेकिन इसके फायदे मिलने के बाद आपको इसको अपनी डाइट में शामिल करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके अलावा जिन लोगों को स्किन संबंधित दिक्कत है वह भी नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पानी में नीम के पत्तों के डालकर आप नहा सकते हैं। इससे स्किन पर हुई किसी भी तरह की एलर्जी को खत्म किया जा सकता है।

Leave a comment