Health Tips: व्यायाम करने के बाद न करें ये काम , सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Health Tips: वर्तमान के जीवशैली में हरकोई फिट रहने की कोशिश कर रहा है। लोग तरह - तरह के व्यायाम करते हैं तो बहुत लोग जीम जाना भी पसंद करते हैं। ताकि वो खुद को तंदुरुस्त रख सकें। हालांकि गलत जानकारी के कारण कई बार हमें व्यायाम करने के बाद भी नुकसान उठाना पड़ता है। आईए आपको बताते हैं व्यायाम करने के बाद किन बातों का ध्यान हमें रखाना चाहिए।
ढेर सारा पानी पी लेना
एक्सरसाइज करने के बाद शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसे में व्यायाम करने के बाद तेज प्यास लगती है और लोग एक साथ ढेर सारा पानी पी लेते हैं लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक होता है। एक्सरसाइज कर रहे हैं या फिर इसके बाद आपको पानी पीना है तो पहले आराम से बैठ जाएं और गहरी सांस लेने के बाद आराम करें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं।
वर्कआउट के बाद तुरंत नहाना
आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो एक्ससाइज करने के बाद तुरंत नहा लेते हैं। तो बता दें कि इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है। वर्कआउट या कोई भी हैवी फिजिकल एक्टिविटी की है तो कम से कम आधे घंटे के बाद जब बॉडी पूरी तरह रिलैक्स हो जाए तभी बाथ लेना चाहिए।
पेट भर खाना न खाएं
वर्कआउट किया है तो तुरंत हैवी खाना खाने से परहेज करे। इसी के साथ कोशिश करें कि वर्कआउट करने के कम से कम 30-35 मिनट के बाद ही भोजन करना सही रहता है। इसके अलावा अगर आप हैवी वर्कआउट करके आए हैं तो इसके बाद कोई और ऐसी काम न करें। जिससे शरीर पर अधिक दबाव पड़े। इससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। इस तरह अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं तो व्यायाम करने के बाद कोई नुकसान नहीं होगा।
Leave a comment