HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में इन चीजों का करें परहेज, हो सकते है गंभीर बीमारियों का शिकार

HEALTH TIPS: मानसून के मौसम में इन चीजों का करें परहेज, हो सकते है गंभीर बीमारियों का शिकार

नई दिल्ली: मानसून का इंतजार अब लगभग खत्म ही हो गया है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के संकेत मिल गए है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दिल्ली में मानसून की शुरूआत हो सकती है। वहीं मानसून बारिश के साथ-साथ अन्य बिमारियां  लेकर आता है। जिसके लिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल मानसून के समय में लोगों को अपने शरीर का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर खान-पान का। ऐसे में आज हम आपको मानसून में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इसके बारे में बताएंगे।

बाहर के खाने से करें परहेज

बारिश के मौसम में हर एक इंसान को चटपटी और ऑयली चीजें खाना पसंद होता है। मगर इन चीजों का सेवन करने से आपको कई तरह के पेट संबंधित रोग हो सकते हैं। मानसून सीजन में हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है जिसके वजह से कई रोग हो सकते हैं।

पत्तेदार सब्जियों या हरी सब्जियों को न

यह तो हम सब ने सुना है कि हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। मगर, विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के मौसम में हमें इनसे परहेज करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि बारिश के मौसम में मॉइश्चर और उमस के वजह से हरी सब्जियों के पत्तियों पर कई रोगाणु पनप सकते हैं। इसलिए इस मौसम में पत्ता गोभी, फूल गोभी और पालक जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

मसाला चाय का न करें सेवन

बारिश के मौसम में उमस के वजह से शरीर के अंदर फ्लूइड खत्म हो जाता है। ऐसे में शरीर के अंदर फ्लूइड की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए हमें पानी पीना चाहिए। इसके साथ आप काढ़ा और विशेष मसाला चाय पी सकते हैं जिसके अंदर अदरक, इलायची और तुलसी जैसे लाभदायक मसाले मौजूद हों।

मशरूम का न करें सेवन

मानसून के समय में मशरूम का भी सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मानसून के मौसम में मशरूम में कीड़े लगने का खतरा होता है। जिसके खाना से पेट में इंफेक्शन के खतरे बढ़ा जाते है। बरसात में मशरूम से दूरी बनाए रखें।

कच्ची सब्जियां को न खाएँ

बारिश में कच्ची सब्जियों का सलाद खाना पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए खीरा, मूली और गाजर का कच्चा सलाद खाने से बचें।

Leave a comment