प्राकृतिक वरदान से भरपूर है दही, सेहत ही नहीं स्किन को भी मिलेंगे कई फायदे

प्राकृतिक वरदान से भरपूर है दही, सेहत ही नहीं स्किन को भी मिलेंगे कई फायदे

Health Tips: दही एक प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है जो न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। दही में प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कि दही कैसे आपकी त्वचा को निखार सकता है और इसे अपनी डाइट और स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने के क्या फायदे हैं।

पोषक तत्वों का खजाना है दही

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी2, बी12, पोटेशियम, मैग्नीशियम और लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते है। ये पोषक तत्व न केवल शरीर के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि त्वचा को स्वस्थ, चमकदार बनाए रखने के लिए जरूरी है। विशेषज्ञों की मानें तो दही का नियमित रुप से फेस मास्क के रूप में उपयोग करने से त्वचा की कई समस्याएं दूर हो जाती है।

दही से सेहत को मिलने वाले फायदे

1. दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, जैसे लैक्टोबैसिलस, आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

2. दही कब्ज और अपच को कम करते हैं, और पेट की सूजन को शांत करते हैं।

3. दही में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं। जिस वजह से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

4. कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर दही हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा यह दांतों को भी स्वस्थ रखता है।

5. दही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और लंबे समय तक भूख को नियंत्रित करता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

दही से स्किन को मिलने वाले फायदे

1. दही त्वचा की नमी, चमक, और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता हैं।

2. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन त्वचा को हाइड्रेट करते हैं।

3. रोजाना दही का सेवन करने से त्वचा हाइड्रेटिड रहती है। क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड और प्रोटीन मौजूद होता है। जिससे रूखी त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।

4. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड मुंहासों को कम करने और त्वचा की सूजन को शांत करने में मदद करते हैं।

5. दही टैन हटाने और काले धब्बों को हल्का करने में प्रभावी है। इसी के साथ दही मृत त्वचा की कोशिकाओं को हटाता है। 

6. दही की ठंडक सनबर्न की जलन को शांत करती है और त्वचा को पोषण देती है।

Leave a comment