हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत, ना करें नजरअंदाज

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत, ना करें नजरअंदाज

Heart Diseases:आज के आधुनिक युग में अगर कोई बीमारी सबसे ज्यादा चल रही है तो वो है दिल की। जिससे ज्यादा लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो रही है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन दिल तक नहीं पहुंच पान पर इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण भी हृदय से संबंधित बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।वहीं दिल की बीमारी शुरू होने से पहले कई संकेत देती है तो आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताते है।

एक महीने पहले मिलते है ये संकेत

•             थकावट बहुत ज्यादा महसूस होनी

•             नींद की परेशानी

•             खट्टी डकार

•             चिंता

•             हार्ट बीट तेज होना

•             हाथ पैर में कमजोरी

•             सोचने समझने की शक्ति कम होना

•             भूख में कमी आना

 

दिल से जुड़ी बीमारियों में इन संकेतों ना करें नरजरअंदाज

•             दिल से संबंधित बीमारियों का एक मुख्य संकेत अपच महसूस होना है।

•             छाती के चारों ओर भारीपन या जकड़न महसूस होना दिल से संबंधित बीमारी का एक संकेत हो सकता है।

•             हार्ट अटैक आने पर छाती के साथ जबड़े या गर्दन के आसपास दर्द महसूस हो रहा है तो जरूर है कि आप                 तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

•             दिल की बीमारी में आमतौर पर महिलाओं बेचैनी महसूस के साथ-साथ उल्टी आने वाली है।

•             दिल से जुड़ी समस्याओं में रोगी को सांस लेने में तकलीफ और थकान महसूस होती है।

•             पैरों में सूजन और सांस लेने में परेशानी हार्ट फेल का सबसे कॉमन लक्षण है।

•             टखने में सूजन, पैरों की नसों में ब्लॉकेज होने के कारण भी दिखाई देती है।

•             हार्ट फेल की लास्ट स्टेज में इस तरह की सूजन पेट और आंख के आसपास दिखाई देती है।

 

Leave a comment