इतने दिनों तक जागने पर एक इंसान की हो जाती है मौत, जानें वजह

इतने दिनों तक जागने पर एक इंसान की हो जाती है मौत, जानें वजह

नई दिल्ली: हमारे शरीर के लिए खान-पान से लेकर सोने तक हर चीज जरूरी है। हालांकि कई बार ज्यादा काम की वजह से हमारा खाना, सोना एक दो दिन के लिए छूट जाता है। जिसे हम काम खत्म करने के बाद पूरा कर लेते है, लेकिन क्या हो जब एक इंसान को कुछ हफ्तों के लिए नहीं सोने दिया जाएं या फिर ये कहे ति एक इंसान कितने दिनों तक बिना सोए रह सकता है। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे कि एक इंसान कितने दिनों तक बिना सोए रह सकता है।  

दरअसल नींद हमारे लिए इतनी ही जरूरी है जितना की खाना। नींद दिन भर की थकावट को दूर कर देती है। हमारा शरीर कितना ही थका हो अगर हम कुछ घंटों की नींद ले लेते है तो हमारी थकावट दूर हो जाती। लेकिन अगर काम की वजह से कई बार नींद नहीं ले पाते है तो हमारी बॉडी  ओर भी थकावट महशूश करती है। यानी हम ये भी कह सकते है कि नींद हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। अब बात करते है कि एक इंसान कितने दिनों तक बिना सोए रह सकता है।  

आपको बता दें कि जिस तरह से बिना खाए-पिए एक समय के बाद इंसान की मौत हो जाती है, ठीक उसी तरह नींद के बिना भी इंसान की मौत हो सकती है। लेकिन एक इंसान लगातार ग्यारह दिन तक ना सोए, तो उसकी मौत हो जाएगी। जी हां, बिना सोए इंसान सिर्फ ग्यारह दिन तक ही जिंदा रह पाता है। इंसान अपनी लाइफ का एक तिहाई हिस्सा सोने में गुजार देता है।

इसके अलावा जब इंसान ज्यादा खुश होता है, तब भी उसे नींद नहीं आती। एक रिसर्च में सामने आया कि अगर कोई इंसान दिन में सात घंटे की नींद लेता है तो उसे सर्दी होने के चांसेस ज्यादा होते हैं। आम इंसान के मुकाबले तीस प्रतिशत ज्यादा उसे सर्दी अपनी चपेट में ले लेती है। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि सोते समय इंसान की सूंघने की शक्ति बिलकुल खत्म हो जाती है। यानी अगर आपको सोए हुए कुछ स्मेल आती है, यानी आप असल में सो ही नहीं रहे थे।

Leave a comment