बेर खाने से होते है कई लाभकारी फायदे, इस गंभीर बीमारियों का होगा सफाया

बेर खाने से होते है कई लाभकारी फायदे, इस गंभीर बीमारियों का होगा सफाया

नई दिल्ली: सर्दियों के समय में लोग अपने सेहत का खास खयाल रखते है, जिसके लिए वो कई तरह के फल और सब्जियों का सेवन करते है। वैसे तो दुनिया में कई तरह के फल मौजूद है जिनके अपने अलग-अगल फायदे होते है। इन्हीं में से एक है बेर, जिसका स्वाद मीठा होता है। इसके अलावा इस फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इस बात गा जिक्र कई वैज्ञानिक अध्ययनों में भी मिलता है। इसी वजह से आज हम आपको बेर के फायदों के बारे में बताने वाले है।

1 प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाए

बेर का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा पब्लिश रिसर्च में भी इसकी पुष्टि हुई है। अध्ययन के मुताबिक, इसमें पॉलीसेकेराइड नामक कार्बोहाइड्रेट होता है। यह इम्यूनोमॉड्यूलेशन गतिविधि दिखाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। बस इसके लिए डाइट में रोजाना बेर को शामिल कर सकते हैं।

2. हड्डियों की मजबूती

बेर खाने के फायदे में हड्डी स्वास्थ्य भी शामिल है। इस संबंध में प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि शरीर में कॉपर की कमी से हड्डी संबंधी समस्या और खासकर हड्डियां कमजोर होती हैं। ऐसे में बेर में मौजूद कॉपर हड्डियों को कमजोर होने से रोक सकता है। साथ ही बेर में कैल्शियम और फास्फोरस भी होते हैं। इन्हें हड्डियों के निर्माण और स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।

3. कैंसर की रोकथाम के लिए

अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव, मानव कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में आवश्यक माने गए हैं। बेर में इनका मौजूद होना बताता है कि इसका सेवन कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी हो सकता है। गौर करें कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका डॉक्टर से इलाज करवाना जरूरी है। बेर को कैंसर का उपचार नहीं माना जा सकता है।

Leave a comment