एक डंक और कोमा में मरीज...इस मच्छर के काटने से हो रही है ये गंभीर समस्या

एक डंक और कोमा में मरीज...इस मच्छर के काटने से हो रही है ये गंभीर समस्या

नई दिल्ली: भारत में मच्छरों से होने वाली बीमारियां कई तरह की होती है, जिसमें डेंगू, चिकनगुनिया,मलेरिया शामिल है। वैसे तो मच्छरों के कई प्रकार होते है लेकिन एक ऐसा भी मच्छर है जो लोगों के लिए बेहद खतरनाक होता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मच्छर को एशियन टाइगर कहा जाता है। इसके अलावा इसे एडीस एल्बोपिक्टस के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए आज हम आपको एशियन टाइगर के बारे में बताने आए है।

बता दें कि, इस मच्छर के काटने से जर्मनी में रहने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति कोमा में चला गया। सिर्फ इतना ही नहीं उसकी पैरों की दो उंगलियों को काटना पड़ा और उसकी 30 सर्जरी करनी पड़ीं। रिपोरिट के मुताबिक, मच्छर के काटने से एक घातक जीवाणु पैदा हुआ जो उसकी बाईं जांघ के लगभग आधे हिस्से को खा गया। इसकी वजह से हुए घाव को भरने के लिए मरीज़ को स्किन ट्रांसप्लांट से गुज़रना पड़ा। ऐसे में एशियन टाइगर मच्छर के बारे में जानना और ज़रूरी हो गया है। यह मच्छर भारत में भी पाया जाता है और कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है।

इन बिमारियों को देता है बुलावा

1. डेंगू

आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि डेंगू बुखार का कारण बनता है, खासतौर पर उत्तर पूर्वी राज्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में। यह डेंगू के गंभीर बुखार का कारण बनता है, जैसे डेंगू शॉक सिंड्रोम। जिसमें शॉक, ब्लीडिंग, मेटाबॉलिक एसीडॉसिस जैसे लक्षण दिखते हैं।

2. चिकनगुनिया

यह बीमारी मरीज़ को कमज़ोर ज़रूर बना देती है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है। डेंगू की तरह चिकनगुनिया में भी पहले बुखार होता है और जोड़ो में तेज दर्द होता है। यह दर्द बहुत असहनीय भी होता है, जो बुखार के जाने के बाद भी कुछ दिनों तक बना रहता है। इसी के साथ चिकनगुनिया में गले में खराश भी होती है और आंखों में दर्द की शिकायत होती है। चिकनगुनिया बुखार 2 से 12 दिन तक रहता है, लेकिन रोगी को इससे उबरने के लिए महीनों लग जाते हैं।

Leave a comment