Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया को स्टेज शो के दौरान आया गुस्सा, बदतमीजी करने वालों को मंच से लगाई फटकार

हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया को स्टेज शो के दौरान आया गुस्सा, बदतमीजी करने वालों को मंच से लगाई फटकार

Pranjal Dahiya News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर प्रांजल दहिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि एक लाइव स्टेज शो के दौरान दिखा उनका गुस्सा है। हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में जब कुछ दर्शकों ने हदें पार करने की कोशिश की, तो प्रांजल ने मंच से ही उन्हें सख्त शब्दों में जवाब दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रांजल दहिया एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रही थीं। मंच के सामने खड़ी भीड़ में कुछ लोग लगातार शोर मचा रहे थे और एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर रहे थे। बार-बार समझाने के बावजूद जब स्थिति नहीं संभली, तो प्रांजल का सब्र टूट गया और उन्होंने मंच से ही दर्शकों को फटकार लगाई।

ताऊ पर भड़की प्रांजल

वायरल वीडियो में प्रांजल दहिया कहते हुए सुनाई देती हैं कि आपकी भी बहू-बेटी है। ताऊ, तू… तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं। मुंह न फेर, जैकेट वाले, तुम्हीं से कह रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो और सर, कृपया स्टेज पर मत आइए, थोड़ा पीछे रहिए। हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है। खुलकर एंजॉय कीजिए, लेकिन हमारे साथ सहयोग भी करें।

सपोर्ट में उतरे फैंस

ये विडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो फैन्स प्रांजल के समर्थन में उतर आए। कई यूजर्स ने उनके साहस की तारीफ की और कहा कि कलाकार को सम्मान मिलना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “प्रांजल ने बिल्कुल सही किया, कलाकार कोई खिलौना नहीं होता। वहीं दूसरे ने कहा कि समस्या बताना भी लोगों को गलत लगता है, यही सोच बदलनी चाहिए।” हालांकि, कुछ लोगों ने उनके व्यवहार को ‘घमंड’ भी बताया।

इन गानों ने बनाया स्टार

गौरतलब है कि प्रांजल दहिया ने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी, जहां उनके वीडियो काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद उन्हें हरियाणवी गानों में काम मिला। ‘52 गज का दामन’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली, जबकि ‘बालम थानेदार’, ‘जिप्सी’, ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पर’ और ‘चमक धूप की’ जैसे गानों ने उन्हें स्टार बना दिया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast