Haryana News: हरियाणा के उचाना हलके के सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, छात्तर गांव में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। दूसरी पार्टियों से भी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। यहां लोगों से भी रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। पत्रकार वार्ता में किरण चौधरी के कांग्रेस छोडऩे पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति फैसला व्यक्तिगत था। खासतौर पर इतना बड़ा फैसला एक पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में शामिल हो। लेकिन इतना जरूर कहूंगा ठीक है। उनकी नाराजगी थी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उन्हें टिकट नहीं मिला। लेकिन मेरा निजी मत ये ही है कि कांग्रेस के परिवार में अगर ये रहते तो ज्यादा बेहतर था। कई लोगों को आहत होगा कि भाजपा ने किरण चौधरी को जगह दी है।
कांग्रेस छोडऩे वाले नेताओं द्वारा भूपेंद्र हुड्डा पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक मत हो सकता है। व्यक्ति का जो सीनियर नेता है। उनकी अपनी-अपनी महत्वकांक्षाए उनके साथ जो भारी संख्या में उनके समर्थक है। उनकी भी चाह होती है। उस नाते वो ठीक है। उन्हें लगा होगा कि जिस प्रकार का सम्मान उन्हें मिलना चाहिए ऐसी अनुभूति है कि उन्हें ऐसा सम्मान नहीं मिला। ये फिर भी ये कहूंगा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण है कांग्रेस में रहते तो बेहतर होता।
हरियाणा में आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा- बृजेंद्र सिंह
हरियाणा में कांग्रेस से आप के गठबंधन को लेकर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में आप के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। क्यों चुनाव खत्म होते ही आप के नेताओं के बयान आ गए थे हमारा जो गठबंधन था वो लोकसभा चुनाव तक था। विधानसभा में नहीं होगा। जो गठबंधन हुआ था वो पूरे देश को देखते हुए आप के साथ हुआ था। कांग्रेस को प्रदेश में किसी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।
Leave a comment