Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अब भ्रष्ट नेताओं से देश की जनता को मिलेगा छुटकारा- किरण चौधरी

Haryana News: अब भ्रष्ट नेताओं से देश की जनता को मिलेगा छुटकारा- किरण चौधरी

Haryana News: हरियाणा के तोशाम में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की 99वीं जयंती पर उनके पैतृक गांव गोलागढ़ में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल हरियाणा प्रदेश में हरियाणा के विकास पुरूष कहलाए, जिन्होंने दक्षिण हरियाणा के मरूस्थली क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का कार्य किया और पूरे प्रदेश में सडक़, बिजली पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर किरण चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ऑनलाईन गेमिंग बिल को लेकर कहा कि इससे देश के युवाओं को सही दिशा मिलेगी तथा जो युवा मार्ग भटककर ऑनलाईन गेम की लत में पड़ गए थे, उससे छुटकारा मिलेगा।

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक-2025 के तहत खेलों के क्षेत्र में पारदर्शिता के चलते बिल लाया गया है। जिससे जो खेल फेडरेशन व खेल संस्थाएं मनमानी करते थे, वो अब नहीं कर पाएगी। वही कोस्टल शिपिंग बिल-2025 तक ये शिपिंग क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लाया गया बिल है। इससे लाईसेंसिंग प्रणाली, लॉजिस्टिक लागत में बचत, सडक़ परिवहन पर निर्भरता कम करना और तटीय अर्थव्यवस्था व सुरक्षा को मजबूत करना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार व अपराधिकरण को रोकने के लिए संविधान मे 130वां संशोधन विधेयक-2025 लाया गया, जिसके तहत भ्रष्टाचार में लिप्त सजा पाए नेताओं को चुनाव लडऩे पर रोक रहेगी तथा वे अपने पद पर नहीं बने रह पाएंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस तरह के बिल से जो नेता प्रदेश की जमीन नाप गए, जिन पर सीबीआई के केस चल रहे है, जो सैटिंग की राजनीति करते है। उन पर लगाम लगेगी।

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने चौ. बंसीलाल की जयंती पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भिवानी के बहुचर्चित मनीषा मामले में कहा कि इस मामले को शुरू से ही सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया। हालांकि अब इसकी सीबीआई जांच चल रही है तथा जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा मिलेगी। किरण चौधरी ने केंद्रीय कांग्रेस नेताओं द्वारा वोट चोरी का मुद्दा लोकसभा में उठाए जाने को लेकर कहा कि एसआईआर का मुद्दा सदन ना चलने देने की साजिश है। उन्होंने इस मामले को समझाते हुए बताया कि हर चुनाव में वोटर लिस्ट का रिवीजन होता है। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई या वे अपने क्षेत्र से पलायन करके अन्य जगहों पर चले गए, उनके वोट काटे जाते है और नई पीढ़ी के युवा जो 18 वर्ष के हो गए, उनके वोट जुडते है।

65 लाख वोट काटे गए, परन्तु सिर्फ दो शिकायतें मिली है- किरण चौधरी

किरण चौधरी ने कहा कि इसी के तहत बिहार में 65 लाख वोट काटे गए। उन्होंने इसके तकनीकी पहलुओं के बारे में समझाते हुए कहा कि 65 लाख वोट काटे गए, परन्तु सिर्फ दो शिकायतें मिली है। उन्होंने कहा कि जब भी वोटर लिस्ट रिवाईज होती है, तब बीएलओ के अलावा सभी राजनीतिक दलों के लोग इसके रिवीजन में शामिल होते है। यदि इसमें कोई गड़बड़ होती तो ये लोग रिवीजन के समय जरूर बोलते। उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को रूटीन व पारदर्शी प्रक्रिया भी बताया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast