Haryana: निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा में बज गया बिगुल, बढ़ाई गई चुनावी खर्च की सीमा

Haryana: निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा में बज गया बिगुल, बढ़ाई गई चुनावी खर्च की सीमा

चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। राज्य में आज से अंचार सहिंता लागू हो गई है। आठ नगरपालिका और 18 नगर परिषद के लिए 19 जून को मतदान होगा। इसके साथ ही 30 मई से 4 जून तक नॉमिनेशन होंगे। 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को मतगणना होगी।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा को भी बढ़ा दिया है। कमेटी में प्रेजिडेंट के लिए 10 लाख से बढ़ाकर 10 लाख 50 हजार कि गई चुनावी खर्च की सीमा।  कौंसिल में प्रेजिडेंट का चुनाव खर्च 15 लाख से 16 लाख किया गया। कमेटी में मेम्बर के लिए 2 लाख 25 हाजर से 2 लाख 50 हजार की सीमा गई। कौंसिल में मेंबर के लिए 3 लाख 30 हजार से 3 लाख 50 हजार की राशि खर्च की गई। 

चुनाव आयुक्त के मुताबिक महिला और एससी के लिए 8वीं शैक्षणिक योग्यता और अन्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को शपथ पत्र में आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा। मामलों की वर्तमान स्थिति बताना भी जरूरी होगा।

Leave a comment