Sonipat News: नवरात्रि का पहला दिन माता के भक्तों पर पड़ा भारी, 200 से ज्यादा लोग कुट्टू का आटा खाकर हुए बीमार

Sonipat News: नवरात्रि का पहला दिन माता के भक्तों पर पड़ा भारी, 200 से ज्यादा लोग कुट्टू का आटा खाकर हुए बीमार

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में नवरात्रि का पहला दिन माता के भक्तों पर भारी पड़ गया। जहां एक ही रात में 200 से ज्यादा लोगों ने कुट्टू के आटे को खाकर बीमार पड़ गए। लोगों को उल्टी, चक्कर और शरीर में हो कंपन जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं सरकार अस्पताल में मरीजों का तांता लग गया है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

वहीं डॉक्टर्स का कहना सभी मरीजों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई है। हरियाणा सरकार के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना। सरकारी हॉस्पिटल के अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल में भी लोग भर्ती हुए। राजीव जैन ने बताया कि एक निजी हॉस्पिटल में 60 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए है।  सैकड़ों की संख्या में सिविल हॉस्पिटल में भी आए हैं मरीज, जिनका इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन को कुट्टू के आटे की सैंपलिंग के आदेश भी दिए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद काफी मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 12 बजे तक के सभी हॉस्पिटल से रिपोर्ट मंगाई गई है। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलों की जांच होगी।

Leave a comment