
Rohtak Suicide: हरियाणा के रोहतक के गांव डोभ में दर्दनाक घटना समाने आई है। बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आ कर युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले युवक एक अपने मोबाइल में वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी पत्नी ओर उसके प्रेमी द्वारा टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस वीडियो में उसने अपने पत्नी के द्वारा पिता की हत्या कर प्रॉपर्टी बेच के मुंबई में सेट होने का भी दबाव बनाया जा रहा था। मृतक मगन ने वीडियो बना कर उसे अपनी बहन को भेजा उसके बाद अपने खेत के पेड़ से फंदा लगा कर से सुसाइड कर लिया।
जानकारी के अनुसार काफी दिनों से पत्नी दिव्या महाराष्ट के एक होटल में काम करती थी जिसका महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के एक होटल के रूम में वीडियो भी आया है वह अपने प्रेमी के साथ होटल के रूम में अश्लील डांस कर रही है। इससे भी मृतक मगन काफी आघात हुआ था। मृतक मगन ने पत्नी ओर उसके प्रेमी पर उसके प्रमोशन करवाने के नाम पर पांच लाख रुपए दवाब बना कर लिए अभी उसकी पत्नी उस पर उसके पिता की हत्या कर प्रॉपर्टी बेच के मुंबई में प्लांट लेने का दबाव बना रही थी। मृतक ने पिता की हत्या न कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला वीडियो में बताया है। इसी मगन ने 18 जून को अपने खेत के एक पेड़ से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। घर वालों को पत्नी ओर उसके प्रेमी के बारे में उसके मरने से पहले वीडियो आने के बारे में पता चला।
मृतक के पिता ने बताया कि मगन ने कभी नहीं बताया और न कभी पत्नी पत्नी के रिश्ते के बारे में बताया। यह वीडियो मिलने के बाद उसकी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक के द्वारा टॉर्चर करने के बारे में पता चला। उसके बाद पुलिस में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार मृतक मगन और दिव्या की मुलाकात में टिक टॉक के जरिए हुई और दोनों ने 2019 में लव मेरिज कर ली थी। दोनों की शादी से एक लकड़ा भी हुआ जो अभी चार साल का वह दादा दादी के पास गांव में ही रहता है। मृतक मगन अपने पिता का इकलौता बेटा था दो बहनों का भाई था। वह रोहतक में Zomoto दिलवरी का काम करता था।
डोभ गांव में मगन के सुसाइड केस को लेकर पुलिस जांच अधिकारी ASI संजय कुमार ने कहा हमें 18 जून की रात को एक सूचना मिली थी खेत में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है इस सूचना के आधार हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।परिजनों ने उसकी पत्नी दिव्या और दीपक नाम के शख्स के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दी है। मरने से पहले मगन ने एक वीडियो बनाया था उसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के दीपक पर तंग करने के आरोप लगाए है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जल्द ही इस में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Leave a comment