HARYANA:‘बिना कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ नहीं बन सकता कोई भी फ्रंट’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

HARYANA:‘बिना कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ नहीं बन सकता कोई भी फ्रंट’, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर बयान दिया है। भूपेंद्र हुडा ने अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा यह पार्टी तय करेगी किसको अध्यक्ष बनना है। चुनाव हो रहे है कोई भी चुनाव लड़ सकता है। क्या हुड्डा चुनाव लड़ रहे है इस पर कहा कि चुनाव है कोई भी लड़ सकता है। 30 तारीख आखिरी नामांकन की तिथि है उसके बाद बता दूंगा कौन चुनाव लड़ेगा। अगर सर्व सहमति से बात बने तो अच्छा है।

वहीं आईएनएलडी की रेली और ओपी चौटाला द्वारा थर्ड फ्रंट की बात कह रहे इस पर कहा जो नेता वहां आए थे थर्ड फ्रंट की बात पिछले एक माह से ओपी चौटाला कह रहे थे उसकी तो हवा निकाल दी। उस पार्टी का एक विधायक वे थर्ड फ्रंट की बात करते है। वहीं सीएम के  द्वारा रोहतक में 17 हजार टिचरो की भर्ती की बात कह जाने को लेकर कटाश करते हुए हुड्डा ने कहा आज तक तो कोई भी जेबीटी की भर्ती नहीं की,इस सरकार ने पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने निवास पर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी किनुस्के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश के आढ़ती ई नेम को लेकर धरने पर बैठे हुए आढ़तियों की मांग जायज है। सरकार को उनकी मांगों को मान लेना चाहिए। सरकार ने जो ई नेम बनाया है वह आढ़ती और किसान की हक में नहीं है किसान को फसल बिक नहीं रही है। सरकार आठ साल से टिचरो की भर्ती की बात कर रही है मगर आज तक कोई भर्ती नहीं हुई।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि पिछले 1 महीने से ओमप्रकाश चौटाला थर्ड फ्रंट का राग अलाप रहे थे और जिन नेताओं को उन्होंने मंच पर बुलाया था, उन्होंने ही उनके राग की हवा निकाल दी है। मंच पर मौजूद नेताओं ने कह दिया है कि बिना कांग्रेस के कोई फ्रंट नहीं बन सकता। ओम प्रकाश चौटाला सिर्फ अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने का प्रयास कर रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कौन से भानमति के कुनबे की बात कर रहे हैं। हरियाणा में भी उन्होंने भानमति का कुनबा जोड़कर ही सरकार बनाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में भूपेंद्र हुड्डा का नाम है या नहीं उस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है और कोई भी चुनाव लड़ सकता है। 30 तारीख तक नामांकन भरे जाएंगे। उसके बाद ही पता चलेगा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा अगर सर्वसम्मति से चुनाव हो तो वह अच्छा होता है।

वही भूपेंद्र हुड्डा ने बरसात से खराब हुई फसलों पर मुख्यमंत्री द्वारा गिरदावरी के आदेश करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 4 साल से में खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक सरकार ने नहीं दिया है। यह केवल घोषणा करते हैं और अगर खराब हुई फसलों का मुआवजा की जल्द गिरदावरी करवाकर दे दिया जाता है तो वह उसका स्वागत करेंगे। जहां तक 17000 टीचरों की भर्ती का मामला है तो पिछले 8 साल में हरियाणा सरकार ने कोई भी टीचर भर्ती नहीं किया है। यह केवल स्कूल बंद करने की ओर काम कर रहे हैं। टीचरों की भर्ती को लेकर इनका कोई भी कदम लागू नहीं हुआ है।

Leave a comment