Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘नेता प्रतिपक्ष है’ हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

Haryana News: ‘नेता प्रतिपक्ष है’ हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा ने दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर बीजेपी के साथ-साथ इनलो पार्टी सुप्रीमों अभय चौटाला को भी आड़े हाथों लिया। रोहतक में पिछले कई दिनों से अभय चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बीजेपी की बी टीम बता रहे है और इस बार बीजेपी की सरकार बनवाने में भूपेंद्र सिंह उनके बेटे को जिम्मेवार बता रहे है। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनलो सुप्रीमो अभय चौटाला को करारा जवाब दिया।

हुड्डा ने कहा कि कोई भी पार्टी रैली करती है तो वह अपनी उपलब्धि गिनाते है मगर यह अपनी उपलब्धि बताएं। यह बताएंगे कैसे लोगों पर गोली चलाई। यह बताएंगे किस पुलिस वाले की वर्दी पहन कर निकले थे। यह बताएंगे किस के कहने पर काम कर रहे है।जेजेपी और इनलो बीजेपी के लिए बी टीम के रूप में काम करती है। पहले जेजेपी और अब यह काम रहे है।

भूपेंद्र सिंह हुडा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि यह विफल सरकार है। यह जो घोषणाएं करती है उसे पूरा नहीं करती है। किसानों की आज धान और बाजरा की खरीद शुरू रही है मगर किसानों को MSP पर खरीद नहीं हो रही है। किसानों का जो नुकसान इस बार हुआ है उसे क्षति पूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने की बात कर रही

सरकार कह रही स्पेशल गिरदावरी के लिए पटवारी ही नहीं है। क्षतिपूर्ति पोर्टल में कमी मिली है रोहतक के मोखरा के किसान की जगह मेवात के किसानों में नाम पोर्टल पर मिले है। GST रिफॉर्म पर बोले कि हम  भी कहा कि यह GST नहीं गब्बर सिंह tax है। जो सरकार ने 55लाख करोड़ रुपए GST से कमाए है क्या वे वापिस करेगी। GST में आटे तक ओर tax  नहीं हटाया है। सात साल हो गए गब्बर सिंह tax को लागू हुए पहले क्यों नहीं किया।

नेता प्रतिपक्ष पर बोले हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुडा से पत्रकार ने पूछा एक साल बीजेपी सरकार को बने हो गया मगर कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष नेता नहीं बना पाई है। इस पर हुड्डा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष है तो सही हम विधान सभा में मुद्दे पूरे जोर से उठा रहे है। पच्चीस के करीब सरकार को फैसले लेने पर मजबूर किया। साथ बैठे उनके विधायक और पूर्व विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडा है।

किसानों पर बोले हुड्डा

नायब सैनी के इस दो-दो रुपए के चेक वाले बयान पर दिया जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुडा बोले एक एक दो दो के चेक हमारी सरकार में नहीं बल्कि जब इनलो और बीजेपी की सरकार थी तब मिलते थे।हमारी सरकार बनी तो हमने पांच सौ कम से कम एक किसान देने का काम किया था।

जींद में किसानों द्वारा IMT का विरोध को लेकर हुड्डा ने कहा कि यह सरकार किसानों को एक करोड़ तक का मुआवजा दे हमारी सरकार में किसानों के जमीन अधिकरण करने का कानून बनाया था।इस सरकार ने 11साल में कुछ नहीं किया कोई नया उद्योग,नहीं रेलवे लाइन,नया पावर प्लांट,एक इंच मेट्रो लाइन बिछाई हो यह बताए,यह सरकार विफल सरकार है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast