Search KhabarFast

Press ESC to close

‘प्रदेश में जहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा’ अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

‘प्रदेश में जहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा’ अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: 25 सितंबर को इनेलो की रोहतक में ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस को होने वाली रैली का निमंत्रण देने के लिए पार्टी नेता अभय चौटाला रतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ लिया और कांग्रेस पर भी कसा तंज। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहे हैं और नशा माफिया को प्रदेश सरकार की शह मिल रही है प्रदेश में जहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में इसको लेकर सबूत भी रखे थे मगर कुछ नहीं हुआ।

प्रदेश सरकार पर चुटकी लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है और प्रदेश दिन प्रतिदिन कर्जदार होता जा रहा है चो. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हम केवल चो. देवीलाल का जन्मदिन मनाने नहीं आयेंगे। हम यह संदेश देंगे कि भाजपा को सत्ता से हम बाहर का रास्ता दिखायेंगे, अगली सरकार इंडियन नेशनल लोकदल की है।

अभय चौटाला ने कहा कि हमने अब तक 39 विधानसभाओं क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन किए और 25 सितम्बर की सबकी डयूटियां लगाई गई। ये रतिया आज 40वां विधानसभा क्षेत्र है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast