Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘अचानक आए फैसले से आहत थे’ कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी पर बोले राव नरेंद्र सिंह

Haryana News: ‘अचानक आए फैसले से आहत थे’  कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी पर बोले राव नरेंद्र सिंह

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का कैप्टन अजय सिंह यादव की नाराजगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अजय सिंह यादव अचानक आए फैसले से आहत थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन फौजी हमारे बड़े भाई रहे हैं।

क्या पुत्र मोह के चलते कैप्टन की नाराजगी, इस पर भी राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने चिरंजीव को पहले से ही बड़ी जिम्मेदारी दी है। वे ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव है। उन्होंने कहा किअब कांग्रेसी एकजुट है,कोईमनमुटाव नहीं है,हम सब मिलकर भाजपा के साथ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश की जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। अहीरवाल के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को क्या दे पाएंगे चुनौती, इस पर उन्होंने कहा कि अहीरवाल जिसके साथ रहा, उसकी सरकार बनी है। अब अहीरवाल के साथ पूरे हरियाणा में माहौल बदलेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है- राव नरेंद्र सिंह

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। वोट चोरी और बेरोजगारी सहित हरियाणा में अनेक ज्वलंत मुद्दे है। रेवाड़ी में ग्रामीण व शहरी जिला अध्यक्ष के बीच की दूरी पर उन्होंने कहा किमेरी नियुक्ति से विपक्षी पार्टियां बौखला गई। साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और प्रदेश की जनता को दी दशहरे की बधाई दी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand Student Protest: छात्रों के समर्थन में अरविंद केजरीवाल, झारखंड सरकार से बोले- मांगें पूरी करें, हिंसा बर्दाश्त नहीं

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और राज्य सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा "बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं" है।

Political News: प्रियंका गांधी ने कर दी बड़ी मांग, ‘गृह मंत्री सदन को संबोधित करें, तभी खत्म होगा संसद का गतिरोध’

Political News: संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच यह गतिरोध तब तक बना रहेगा जब तक केंद्रीय गृह मंत्री सदन को संबोधित नहीं करते। पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि संसदीय कामकाज में रुकावट डालने वाले इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का बयान ज़रूरी है।

अबान अहमद के जनाजे में पहुंचे भाइयों ने ओवैसी को भेजा सलाम, AIMIM नेता ने सुनाया पूरा किस्सा

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके भाई मोहम्मद उमर और अली अहमद को कस्टडी पैरोल मिली थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast