Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: GST का लोगों को मिला बेहतरीन लाभ: राव इंद्रजीत सिंह

HARYANA NEWS: GST का लोगों को मिला बेहतरीन लाभ: राव इंद्रजीत सिंह

HARYANA NEWS: हरियाणा के रेवाड़ी में राव इंद्रजीत ने जीएसटी में हुई कटौती के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब से देश मे जीएसटी को लागू किया गया है, तभी से इस बेहतरीन प्रयास का लाभ अधिकांश लोगों को मिला है, जिसका श्रेय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री का भी सहयोग होता है, लेकिन कुछ मुख्यमंत्री जो हमारी पार्टी यानी भाजपा से नहीं थे, उन्होंने इस पर एतराज़ जताया था। उनका मानना था कि इसके लागू होने से हमारे रेवेन्यू पर असर पड़ेगा, जो बाद में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से मान गए।

जो आज रेवाड़ी के जिला सचिवालय सभागार में दिशा की मीटिंग और 3909 लाख 55 हजार की विभिन्न ग्रामीण और शहरी विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राव ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एक लाख से कम पारिवारिक वाली महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। यह सरकार का बेहतर प्रयास है, जो कि महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में अच्छा कदम भी है।

भाजपा का कुनबा और बढ़ेगा, इसमें कोई शक नहीं-  राव इंद्रजीत

गुरुग्राम में सात पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मिलकर भाजपा को ज्वाइन किया, अच्छी बात है, इससे भाजपा का कुनबा और बढ़ेगा, इसमें कोई शक नहीं। इस दौरान उनके साथ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डॉ कृष्ण कुमार, विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित डीसी अभिषेक मीणा, एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह, एडीसी राहुल मोदी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP News: मायावती ने अखिलेश के PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल, सपा को बताया ‘गिरगिट’

UP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने SP प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पार्टी के PDA फ़ॉर्मूले की नई व्याख्या करने के बाद, चुनावी फ़ायदे के लिए अपना राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने आरोप लगाया कि SP ब्राह्मण समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसने देखा है कि ऊंची जाति के वोटर, खासकर ब्राह्मण, BSP की ओर बढ़ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast