Haryana: राम रहीम को मिली आजीवन कारावास की सजा, 31 लाख का लगा जुर्माना

Haryana: राम रहीम को मिली आजीवन कारावास की सजा, 31 लाख का लगा जुर्माना

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदातलत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। CBI अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। राम रहीम पर 31 लाख रुपए और बाकी आरोपियों पर 50-50 हज़ार रुपए का ज़ुर्माना भी लगाया गया है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साल 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में 8 अक्टूबर को दोषी साबित किया गया था. वहीं आज सजा का भी ऐलान कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गयाहै। इसके साथ बाकि सभी अन्य दोषियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया गया।

बता दें कि राम रहीम को 12 अक्टूबर को सजा सुनावाई जानी थी लेकिन राम रहीम ने बीमारियों और सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए रहम की अपील की थी। वहीं  सुनवाई से पहले पूरे पंचकूला शहर छावनी में तब्दील हो गया था। कुल सात सौ जवान तैनात रहे। इसके साथ ही सीबीआई कोर्ट पर आईटीबीपी की चार टुकड़ियां तैनात थीं।

Leave a comment