Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रादौर में बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से एक की मौत, पत्नी व तीन बच्चे बाल-बाल बचे

Haryana News: रादौर में बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से एक की मौत, पत्नी व तीन बच्चे बाल-बाल बचे

Haryana News: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। बुधवार सुबह रादौर के गांव बैंडी में एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब अचानक एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पत्नी और तीन बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार के मुखिया मानसिंह की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। मृतक की पत्नी निशा ने बताया कि वह घर में पूजा कर रही थी और उसका पति टीवी देख रहा था। उसी समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। तीनों बच्चे आरुही, सृष्टि और गर्व बिस्तर पर सो रहे थे। निशा ने किसी तरह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मानसिंह को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

ग्रामीण सूरजभान ने बताया कि मानसिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम-सा छा गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

21 हजार रुपये तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिल सकता है सालाना बोनस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के बाद कर्मचारियों के लिए बोनस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए नियमों के तहत हर महीने 21,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारी तय शर्तें पूरी करने पर अपने नियोक्ता से वैधानिक बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं।

PM मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का किया उद्घाटन, बोले- भारत की 7.8% विकास दर से दुनिया में बढ़ा भरोसा

PM Modi Addresses Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एग्ज़िबिटर्स और देश-विदेश से पहुंचे डेलीगेट्स से बातचीत की और भारत के तेजी से बढ़ते

फिर दुनिया देखेगी भारत-रूस की दोस्ती, पीएम मोदी-पुतिन के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Russia Relation: भारत में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके लिए दुनियाभर के नेताओं का जमवाड़ा दिल्ली में लगने जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत आ रहा हैं। उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होनी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast