Haryana Protest: हरियाणा में कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Haryana Protest: हरियाणा में कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

www.khabarfast.com

हरियाणा में जेल भरो आंदोलन

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

जेल भरो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर चलाया जा रहा अभियान

सिरसा: हरियाणा प्रदेश में आज विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन चलाया. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया. यह आंदोलन पूरे हरियाणा प्रदेश में चलाया जा रहा है. इस आंदोलन में बर्खास्त PTIअध्यापकों, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग लिया है. यह सभी सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे है. प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी दे रहे है.   

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर यह आंदोलन चलाया. कर्मचारियों ने पीटीआई टीचरों की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विभाग के पे रोल पर लेने , कोविड में हटाए गए कर्मचारियों को वापस रखने सहित अनेक मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कर्मचारियों के हितों की लड़ाई है. सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करती आई है. आज देश और प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है. आज कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ़्तारियां दी है. साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी.

 

Leave a comment