HARYANA: 29 मई को होने वाली प्रगति रैली नया इतिहास रचेगी- बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला

HARYANA: 29 मई को होने वाली प्रगति रैली नया इतिहास रचेगी- बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला

कालांवाली:  हरियाणा के कालांवाली में बिजली मंत्री में चौ.रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य आज विकास के मामले में देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी समझ की बदौलत आज शिक्षा चिकित्सा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रदेश काफी मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 29 मई को ओढां में होने वाली प्रगति रैली नया इतिहास रचेगी और इस रैली के आयोजन को लेकर सिरसा की जनता में बेहद उत्सुकता है।

बिजली मंत्री सोमवार को गांव ओढां के दौरे के दौरान डबवाली हल्के के कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित कर रहे थे। बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए। कोरोना काल में विकास का जो पहिया धीमा पड़ा था अब इस विकास रूपी पहिया को और तेजी से चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर प्रदेश के विकास को लेकर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रानियां हलके में इतना काम हुआ है जिनता आज से पहले कभी नहीं हुआ। क्षेत्र के गांवों में करोड़ों रुपये के काम करवाए जा चुके हैं और बहुत से काम अभी प्रगति पर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 29 मई को ओढां की प्रगति रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ.सबका विकास की नीति पर चलते हुए प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि आज देश के दूसरे राज्य हरियाणा सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से कहा कि आगामी 29 मई को ओढां में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली ऐतिहासिक होगी तथा इसमें जिला सिरसा की जनता की बहुत बड़ी भागीदारी होगी।

बिजली मंत्री ने कहा कि आज योजनाबद्ध ढंग से प्रदेश के हर हिस्से में विकास किया जा रहा है और जनता को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस रैली में जिला के प्रत्येक गांव से भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज होगी।

Leave a comment