Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पंचकूला में सशक्त पंचायत समारोह में सीएम सैनी का बड़ा बयान, नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

Haryana News: पंचकूला में सशक्त पंचायत समारोह में सीएम सैनी का बड़ा बयान, नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं उसे शक्ति को प्रणाम करने आया जिसने हजारों वर्षों से भारत में लोकतंत्र को रखा जीवित है। आज का यह सशक्त पंचायत समारोह वास्तव में हरियाणा के गांव के गौरव उनके सामर्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य का उत्सव है।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव किसी योजना का अंतिम पड़ाव नहीं बल्कि विकास का पहला केंद्र होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल हुए पूरे इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। यह 12 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश से नशे को जड़ से समाप्त करना है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इसके लिए खोला मानस पोर्टल गया।

सीएम सैनी ने कहा कि आज हमने विभिन्न योजनाओं की कुल 2 हजार 697 करोड रुपए की राशि जारी की। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की माता बहनों को आठवीं किस्त की 207 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि जारी की गई। हर घर हर ग्रहणी योजना में माता बहनों को 19 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि की गई जारी। सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के 35 लाख 76 हजार 775 लाभार्थियों को 1151 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली। आज ही ओबीसी और DNT वर्गों के 25729 विद्यार्थियों को 23 करोड़ 17 लाख रुपए की छात्रवृतियां दी गई। दयालु योजना के तहत 4538 पीड़ित परिवारों को 169 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि वित्तीय सहायता के रूप में दी गई।

ग्राम विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए 1056 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली। आज ही 17 जिलों के 179 गांव की फिरनियों पर एलइडी स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। आज 17 जिलों में 44 करोड रुपए की लागत से बनी 350 अटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कारों के माध्यम से उन 6 ग्राम पंचायत को किया गया सम्मानित जिन्होंने विकास स्वच्छता और सुशासन के नए मानदंड स्थापित किए।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इन 6 ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 66 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र नाम की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस की वर्ष में 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाया जाएगा। चालू की वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड रुपए प्रावधान का किया। हमने पंचायती राज संस्थाओं को 10 प्रमुख विभागों का काम सौंपा, जिला परिषद के अध्यक्ष को DRDA का अध्यक्ष बनाया।

हरियाणा देश का पहला राज्य जिसे शासन में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक भागीदारी के लिए अंतर जिला परिषद का गठन किया। बजट में गांव में चौपालो, ग्राम सचिवालयों, पुस्तकालयों, सड़कों व सामुदायिक भवनों के रखरखाव के लिए पंचायत बजट की 5% राशि सुरक्षित करने का प्रावधान किया। वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक हरियाणा के 23930 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में भीषण हादसा, पूर्व CM की कोठी के पास एरिया करवाया खाली

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक में मंगलवार दोपहर डी-पार्क के पास स्थित एक जूते के शोरूम में अचानक आग लग गई।

Haryana news : हरियाणा में अब इस जगह चलेगा पीला पंजा, HSVP अधिकारियों ने दी ये चेतावनी

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने 33,000 से ज़्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शहरी विकास, कौशल विकास एवं रोजगार और पशुपालन विभागों में विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के ज़रिए चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम देहरादून के मुख्य सेवक सदन में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने नए चुने गए उम्मीदवारों को बधाई दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast