Search KhabarFast

Press ESC to close

पंचकूला में एक युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, पुलिस विभाग में हड़कंप!

पंचकूला में एक युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, पुलिस विभाग में हड़कंप!

Suicide In Panchkula: हरियाणा के पंचकूला जिले के गांव हंगोला से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहां एक युवक की मौत पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर हो गई। 24 वर्षीय अभिषेक, जो गांव हंगोला का रहने वाला था। उस पर आरोप था कि उसने मंदिर में चोरी की कोशिश की थी।गांव के सरपंच और कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर थाना रायपुररानी में शिकायत के साथ पेश किया।

बताया जा रहा है कि अभिषेक पर पहले से भी दो चोरी के मुकदमे दर्ज थे।थाने में पूछताछ के दौरान अभिषेक को एक कमरे में बैठाया गया।लेकिन कुछ ही देर बाद वो उसी कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला।पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह मामला पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु से जुड़ा होने के चलते अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की निगरानी में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है और सी एम ओ दवारा 5 सदस्यों की मेडिकल टीम बनायीं गयी है जो पोस्टमार्टम करेंगी।

एक साल पहले हुई थी शादी

पुलिस का कहना है कि यदि इस पूरे घटनाक्रम में किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है। तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर का टूटा ताला, रस्सी का फंदा और दो ग्रामीणों की ओर से दी गई शिकायत की पुष्टि पुलिस कर रही है।CCTV फुटेज को भी सील कर लिया गया है।अभिषेक के पिता दर्शन ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच, नवदीप और मुकेश ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और जबरन थाने ले गए।उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे उन्हें फोन आया कि अभिषेक ने आत्महत्या कर ली है।अभिषेक की शादी एक साल पहले ही हुई थी।अब परिवार सदमे में है।पिता ने मांग की है कि उनके बेटे की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast