अरविंद केजरीवाल पर सीएम नायब सैनी ने किया पलटवार, कहा- झूठ की दुकान खोल रखी है

अरविंद केजरीवाल पर सीएम नायब सैनी ने किया पलटवार, कहा- झूठ की दुकान खोल रखी है

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने झूठ की दुकान खोल रखी है, वे झूठ बोलते हैं। जिन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा करने का संकल्प लिया था, उन्होंने प्रदेश की जनता को छोड़कर खुद की सेवा की।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब उन्हें लगने लगा है कि अब दिल्ली की जनता उन्हें पूछने वाली नहीं है, इसलिए कभी वे कांग्रेस की तरफ देखते हैं, जिसे वे गाली देते थे, सोचते हैं कि शायद उनसे हाथ मिलाकर सत्ता में आ जाएं। लेकिन जिस तरह से उनका शासन रहा है, उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया लोगों को अब ये बात समझ आ गई है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में सबके चेहरे भ्रष्टाचार में फंसे हैं। इसलिए उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो किससे समझौता करते हैं। वे खुद को बचाने के लिए समझौता करते हैं।

आपको बता दें कि पंचकूला सेक्टर 25 पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग लेने के लिए सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पुलिस गार्द की सलामी भी ली। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment