Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news: हरियाणा में युवक की चाकू मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news: हरियाणा में युवक की चाकू मारकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की जान पर भारी पड़ गया। जैसा की जानकारी के अनुसार सामने आया है कि वार्ड 29 के संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से हमले के बाद मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप क्रोकरी की दुकान पर काम करता था और परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया की सोमवार रात को उसे फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद वह घर से निकला, लेकिन कुछ देर बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक संदीप के स्वजनों ने दावा किया है कि अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप ने हमलावरों के नाम बताए थे। उन्होंने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह एक युवती का नाम लेते हुए उसके भाई पर हमला करने काआरोप लगा रहा है। अब यह वीडियो जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।

परिवार ने बताया कि संदीप और युवती के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। दोनों की वॉट्सएप चैट भी मिली है। कुछ दिन पहले युवती के परिजन संदीप के घर पहुंचे थे और उसे समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद मामला शांत प्रतीत हो रहा था, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।


जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे संदीप दुर्गा माता मंदिर चौक की तरफ गया था। वहीं दो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पीठ, हाथ और पेट पर कई वार किए गए। हमलावर उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस कर रही जांच
सिटी थाना पुलिस से SHO बलराज सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में युवकों के बीच विवाद की बात सामने आई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मोबाइल चैट, वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के गांवों को मिला 2697 करोड़ का पैकेज, मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का शुभारंभ

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांवों की मजबूती ही हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की भावना को हजारों वर्षों से जीवित रखने वाली ग्राम पंचायतों की शक्ति को नमन करने के लिए वह राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Haryana news : हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल को लेकर किया बड़ा ऐलान, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नर्सिंग एसोसिएशन के चेयरपर्सन सुनील खत्री ने

हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना

हरियाणा के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार शाम प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। फतेहाबाद, कैथल, पानीपत, चरखी दादरी समेत कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast