Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा में 16 सड़कों के सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 32 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें से प्रमुख बहादुरगढ़-नजफगढ़ व रोहद-बादली मार्ग हैं। इन दोनों सड़कों के लिए आठ करोड़ से अधिक का प्रस्ताव बनाया गया है। हालांकि तारकोल की कमी से जो पहले से चल रहे काम थे, वे प्रभावित हैं।
प्रदेश में कई सड़कें अधूरी पड़ी हैं। इस बीच विभाग ने और मार्गों के प्रस्ताव तैयार कर दिए हैं। इनमें से 10 मार्ग बहादुरगढ़ एरिया के हैं। तीन मार्ग बादली के, दो बेरी के और एक झज्जर एरिया का है। विभाग ने कुल 16 मार्गों के सुधार का प्रस्ताव तैयार किया है, उनकी कुल लंबाई वैसे तो 119 किमी है, मगर इसमें 18 किमी के एरिया में सुधार होगा।
किन मार्गों पर होगा कार्य
रोहद बादली रोड पर बुपनिया में 10 लाख से सुधार होगा। इसी तरह बहादुरगढ़-झज्जर रोड से खेड़ी आसरा तक 99.06 लाख, कसार पहुंच मार्ग 88.79 लाख, कसार से नूना माजरा 125.38 लाख, परनाला-निजामपुर रोड 95.15 लाख, बामनौली से निजामपुर 81.23 लाख की लागत से सुधार होगा।
इसके अलावा बहादुरगढ़-नजफगढ़ मार्ग का 4 करोड़ से ज्यादा से सुधार कार्य होगा। बहादुरगढ़-झज्जर रोड का 169.22 लाख, सौलधा से मुंढेला 132.38 लाख, खरखौदा-आसौदा रोड 266.57 लाख, बहादुरगढ़-बादली-चंदू रोड का 169.3 लाख, गुभाना-बाकरगढ़ 37.55 लाख, रोहद-बादली रोड 497.4, सांपला झज्जर रोड से गढ़ी सांपला-मातन-दुल्हेड़ा रोड 474.51 लाख, बहादुरगढ़ झज्जर रोड से खेड़ी जट तक 505.45 लाख की लागत से सुधार होगा।