Haryana news : हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नर्सिंग एसोसिएशन के चेयरपर्सन सुनील खत्री ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक रेनू भाटिया माफी नहीं मांगती है और उनकी अन्य मांगे पूरी नहीं होती है तब तक नर्सिंग स्टाफ की 2 घंटे की पेन डाऊन स्ट्राइक जारी रहेगी। इसके अलावा मांगें पूरी नहीं होने पर 11 जून से पूर्ण हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है
जानकारी के मुताबिक जैसा की सामने आया है कि नर्सिंग एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के इस्तीफे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
ये है पूरा मामला
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में 15 वर्षीय नाबालिग से हुए दुष्कर्म मामले को लेकर अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने सीएमओ( CMO) और पीएमओ (PMO) को फटकार लगाई थी और नर्सिंग स्टाफ को कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है। यदि वह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। वहीं, तीन नर्सों को सस्पेंड करने के निर्देश भी दिए थे। इसी के चलते नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी है जिसके चलते उन्होंने प्रदर्शन किया।