Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर-19, 20 और 21 के पार्ट वन एवं टू में अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन सेक्टर पार्ट वन व टू में करीब 2700 और 1500 घरों की लिस्ट तैयार की है। जिन्होंने घरों के आगे बागवानी व पार्किंग के लिए ग्रिल आदि लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके साथ- साथ पार्कों में भी धर्म या संस्था के नाम पर कब्जा है, उसे भी हटाया जाएगा।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा पहले सभी सेक्टरवासियों को चेताया गया है। इसके लिए विशेष तौर पर मुनादी भी करवाई गई है। इसके अलावा HSVP ने सेक्टरों में सर्वे कर जानकारी जुटाई है। इस कार्रवाई के चलते सेक्टरवासियों ने अपने घरों के बाहर ग्रिल व अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।
जानकारी में ये भी सामने आया है की सेक्टरवासियों द्वारा घरों के बाहर ग्रीन बेल्ट और खाली जगह पर पेड़-पौधे व ग्रिल आदि लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। यह अतिक्रमण हटाए जाने के बाद काफी जगह खाली हो जाएगी। साथ ही सेक्टरवासियों ने यह मांग की है कि किसी के साथ पक्षपात न हो और ग्रीन बेल्ट में दीवार बनाकर ग्रिल लगाई जाए।
आरडब्ल्यूए प्रधान राजपाल सिंह के अनुसार, अब सेक्टरवासियों ने स्वयं ही घर के बाहर ग्रिल को हटाना शुरू कर दिया है और अतिक्रमण हटाया जा रहा है। काफी लोगों ने घरों के बाहर टाइलें भी हटा दी हैं और कुछ घरों के बाहर जगह खाली हो गई है।
HSVP से एसडीओ रमेश कुमार जांगड़ा ने बताया की अब तो सेक्टरवासी खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे हैं। इसे लेकर हाई कोर्ट से ही आदेश आए हुए हैं।