Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणवी फिल्म निर्देशक उत्तर कुमार हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणवी फिल्म निर्देशक उत्तर कुमार हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणवी फिल्म निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में सोमवार, 15 सितंबर को ये गिरफ्तारी की। उत्तर कुमार के खिलाफ जून महीने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। डीसीपी ट्रांस हिंडन की जानकारी के अनुसार, फिलहाल उत्तर कुमार को तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फार्म हाउस से लेकर आते समय कार में तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़िता ने की थी आत्मदाह की कोशिश

इस मामले में केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही दिन बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने मामले की चार्जशीट बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील के पास संस्तुति के लिए भेजी थी। उस पर आपत्ति लगाते हुए जांच एसीपी इंदिरापुरम को स्थानांतरित कर दी गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामले से जुड़े साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इसके बाद दुष्कर्म आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर कुमार के खिलाफ हुआ थी प्रदर्शन

बता दें कि एक्ट्रेस से दुष्कर्म के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता ने 2020 में हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम किया था। उसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। महिला की शिकायत के बाद गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा हुआ था। वहीं, बीते दिनों पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश की थी। साथ ही उत्तर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अक्षय कुमार कॉमेडी में तड़का लगाने को तैयार, ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर रिलीज; 36 सितारों से सजी महफिल

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस टीजर में कॉमेडी, मस्ती और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

फिल्म प्रमोशन के दौरान गाना गाकर ट्रोल हुईं सारा अली खान, कोस्टार ने छुपाया अपना मुंह

सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast