Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में ईद की छुट्टी को किया रद्द, जानें नायब सिंह सैनी सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

हरियाणा में ईद की छुट्टी को किया रद्द, जानें नायब सिंह सैनी सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

Eid Holiday Cancelled: ईद के त्योहार को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस बार राज्य में ईद की छुट्टी नहीं मिलेगी। बता दें, राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ईद की छुट्टी रद्द की गई है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर सरकार ने ये फैसला क्यों लिया? आइअ जानते हैं।

क्यों हुई ईद की छुट्टी रद्द?

दरअसल, इस बार ईद का त्योहार 31मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन हरियाणा सरकार ने इस दिन की छुट्टी को रद्द कर दिया है। ईद की छुट्टी को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद की जाती है।

बता दें, इस बार 29मार्च (शनिवार) और 30मार्च (रविवार) को वीकएंड होने की वजह से छुट्टी रहेगी। ऐसे में 31मार्च (सोमवार) को फाइनेंशियल ईयर का कलोजिंग डे है। इसी वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है। 

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी ने क्या कहा?

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी का कहना है कि इस साल ईद की छुट्टी विकल्प के तौर पर मिलेगी। क्योंकि सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष के आखिर में सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन बिना की समस्या के पूरे हो जाएं। इसलिए 31मार्च की छुट्टी को गजेटेड हॉलीडे के बजाय रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (RH) में बदला गया है।

बता दें, हरियाणा सरकार ने जनवरी में एक अधिसूचना जारी की थी। जिसके अनुसार, मार्च महीने में तीन गजडेट छुट्टियां थी। पहली छुट्टी 14 मार्च होली की थी। दूसरी छुट्टी 23 मार्च शहीदी दिवस के मौके पर और तीसरी छुट्टी 31 मार्च ईद-उल-फितर के मौके पर थी। इसमें से होली और शहीदी दिवस की छुट्टी दी गई। लेकिन ईद की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast