Haryana Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के साथ कांग्रेस अब नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश में है। विवादों में रहे कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को हटाकर बीके हरि प्रसाद की नियुक्ति के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान को भी बदलने की तैयारी है। उदयभान पर आरोप लगाया गया है कि वो विधानसभा चुनाव में सभी दिग्गजों को साथ लेकर नहीं चल पाए। इसी एक गलती के वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए पैनल भी तैयार है। इस पैनल में राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, लोकसभा सदस्य वरुण चौधरी मुलाना, पूर्व विधायक राव दान सिंह, विधायक गीता भुक्कल और विधायक अशोक अरोड़ा का नाम शामिल हैं।
कांग्रेस को नए प्रदेशाध्यक्ष की रेस में कौन आगे?
कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला का नाम सबसे आगे है। उनके समर्थन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद कुमारी सैलजा हैं। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी उनके समर्थन में हैं। ऐसे में अगर सुरजेवाला प्रदेशाध्यक्ष बनते है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सुरजेवाला के अलावा पार्टी सांसद वरुण चौधरी या गीता भुक्कल को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। ये दोनों ही हुड्डा के समर्थक माने जाते हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक राव दान सिंह और विधायक अशोक अरोड़ा का नाम पर भी दांव खेल सकती है। इस दौड़ में विधायक गीता भुक्कल भी शामिल हैं।
Leave a comment