Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, 5500 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होगी भर्ती

Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, 5500 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होगी भर्ती

Haryana news : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होने वाले फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे गए हैं। कांस्टेबल भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि PST का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। जिसके लिए दो विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं और अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है।

जैसा की आयोग की जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी निम्न दो विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए आयोग की ओर से मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के दो विकल्प दिए गए हैं। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट शाम 5 से रात 10:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यहां देखिए HSSC चेयरमैन की पोस्ट...

इस तरह मांगे सुझाव

जानकारी के लिए बता दें की भर्ती एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर PST का अंतिम समय तय किया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लखनऊ में रामभद्राचार्य पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- राम भारत की संस्कृति का मूल आधार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिछले 9 दिनों से चल रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा का मंगलवार को समापन हो गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Haryana news : हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी को किया सस्पेंड

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासनिक कामकाज में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सख्त रुख अपनाया है।

Haryana News: पंचकूला में सशक्त पंचायत समारोह में सीएम सैनी का बड़ा बयान, नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में सीएम मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं उसे शक्ति को प्रणाम करने आया जिसने हजारों वर्षों से भारत में लोकतंत्र को रखा जीवित है। आज का यह सशक्त पंचायत समारोह वास्तव में हरियाणा के गांव के गौरव उनके सामर्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य का उत्सव है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast