Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैसा की सामने आया है कि आरोपी रोबिन उर्फ मोनू निवासी शहजादपुर और मुख्य शूटर अमन निवासी बड़ोत जिला करनाल ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की इस आपसी मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। और उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बता दें की दोनों बदमाश माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया पर हुए हमले के आरोपी हैं।