Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निभाया किसानों से किया वादा, जारी किया खराब फसल का मुआवजा

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निभाया किसानों से किया वादा, जारी किया खराब फसल का मुआवजा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के खातों में खराब फसल के मुआवज़े के रूप में 181 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। राज्य सरकार मे मार्च-अप्रैल 2023 में बेमौसम हुई बारिश से खराब हुई फसल का मुआवज़ा मई महीने में देने की घोषणा की थी, जिसके तहत आज प्रदेश के 67,758 किसानों को मुआवजे की राशि कर दी गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से किए वादे को निभा दिया है। मार्च-अप्रैल में बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा जारी कर दिया है। पूरे प्रदेश में एक क्लिक से 181करोड़ का मुआवजा किसानों के सीधे अकाउंट में पहुंचा।ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए किसानों ने 1658000एकड़ की खराब फसल का कराया रजिस्ट्रेशन कराया गया था। 67758किसानों को एक क्लिक से सहायता जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मई महीने में किसानों को पूरा मुआवजा देने का एलान किया था।इतिहास में पहली बार जब इतने कम वक्त में किसानों को मुआवजा दिया गया है। आने वाले वक्त में तकनीक से जुड़कर किसानों के लिए व्यवस्था परिवर्तन सुनिश्चित हुआ है। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाऔर कृषि मंत्री जेपी दलाल सीएम मनोहर लाल के साथ में मौजूद थे।

Leave a comment