Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी में कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे में सट्टा खाईवाली करने वालों को पकड़ने गई CIA टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सामने आया है की वारदात सोमवार देर रात की है। बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरों की माने तो, जूई कलां पुलिस थाने में इस संबंध में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। वही दूसरी तरफ अस्पताल में दाखिल सुनील का हालचाल जानने DSP अनुप भी पहुंचे और वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई।
मिली जानकारी के अनुसार, भिवानी CIA टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने कमरे के अंदर कुछ लोग सट्टाखाईवाली कर रहे हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए CIA की एक टीम मौके पर छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची थी कि लेकिन इसी दौरान अंधेरे में बदमाशों ने भागने की कोशिश की और CIA टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।
जैसा की पता चला है कि आरोपियों की इस कोशिश में कांस्टेबल सुनील कुमार को गाड़ी की टक्कर लगी। जिस दौरान उसके हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगी। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सुनील को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सक के अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की हालत स्थिर है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट आई है।