Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में सीएम सैनी ने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन का मकसद जनता से जुड़ना। यह रैली जिले में विकास के लिए महत्वपूर्ण होगी। नारायणगढ़ को 43करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है।
नारायणगढ़ में सीएम सैनी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया। हर क्षेत्र का समान विकास डबल इंजन की सरकार कर रही है। हरियाणा में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। हमने नारायणगढ़ में निरंतर तेजी से काम किया है। 10साल में 770करोड रुपए का विकास इलाके में किया। नारायणगढ़ में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। बस अड्डा और वर्कशॉप पर काम किया है। हम तीन गुना तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं। तीसरे कार्यकाल में नारायणगढ़ का विकास तीन गुना होगा। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को विकास यछुता नहीं रहने देंगे - मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने प्रदेश में अच्छी सड़क बनाई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जा रहा है।
किसानों को लेकर सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान
किसानों को लेकर सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसान भाइयों के प्रति समर्पित है। किसानों की फसल को MSP पर खरीद कर रहे हैं। सरकार 100फ़ीसदी की फसल MSP पर खरीद रही है। बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा दिया। हम किसानों के खाते में सीधे पैसे पहुंचा रहे हैं। किसानों के खाते में 1000करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी। हमारी सरकार हर क्षेत्र में शानदार काम कर रही है।
Leave a comment