Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाशों को गोली मारकर किया काबू

Haryana: हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाशों को गोली मारकर किया काबू

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच बदमाशों को गोली मारकर काबू किया। खरखौदा कोर्ट के बाहर गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, एंटी गैंगस्टर यूनिट को सूचना मिली थी कि हत्या मामले में फरार आरोपी नवनीत उर्फ साहिल, सोहन उर्फ काकू और साहिल उर्फ बाउ मुरथल थाना क्षेत्र के गांव रेवली के पास छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्याकांड पुरानी रंजिश और बदले की भावना में अंजाम दिया गया था।

कोर्ट के बाहर हुई थी नीरज उर्फ कातिया की हत्या

पुलिस के मुताबिक, 16 मई को नीरज उर्फ कातिया अपनी पत्नी के साथ दहेज मामले में पेशी के लिए खरखौदा कोर्ट आया था। दोपहर करीब 12:15 बजे जब वह कोर्ट से बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी तहसील के मुख्य गेट के सामने एक सफेद रंग की ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद नीरज सड़क पर गिर गया। इसी दौरान कार से उतरे तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी।

2009 की रंजिश से जुड़ा मामला

पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2009 में नीरज उर्फ कातिया पर नवनीत उर्फ साहिल के चाचा की हत्या का आरोप था। माना जा रहा है कि उसी हत्या का बदला लेने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार और पुरानी दुश्मनी से जोड़कर जांच कर रही है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। मुठभेड़ के बाद अब पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में पीएसआई विवेक, एएसआई विक्रांत, सब इंस्पेक्टर मनजीत, एचसी प्रदीप, एएसआई अमित और एससी प्रदीप शामिल रहे। वहीं दूसरी एएनसी टीम में इंस्पेक्टर सतेंद्र, पीएसआई जितेंद्र, सब इंस्पेक्टर सुरेश, एएसआई आशीष, एचसी अमित और कांस्टेबल नवीन व संदीप ने भी अहम भूमिका निभाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यूपी में बिजली कटौती पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ समेत कई शहरों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों के विरोध के बाद सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की।

उत्तराखंड में हूटर बजाकर जा रहे मंत्री के बेटे की स्कॉर्पियो का चालान, ‘विधायक’ बोर्ड भी उतरवाया।

उत्तराखंड में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के एक मंत्री पुत्र की गाड़ी का चालान काट दिया। बताया जा रहा है कि वाहन पर विधायक का बोर्ड लगा हुआ था, साथ ही काली फिल्म चढ़े शीशे और हूटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast