Search KhabarFast

Press ESC to close

स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा, हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर दूर तक घसीटा, हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत

Road accident in Mahendragarh: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सड़क किनारे खड़े एक युवक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। स्कॉर्पियो मोटरसाइकिल को घसीटते हुए ले गया। सोमवार शव का पोस्टमार्टम करवाया परिजनों को दिया। शिकायत के आधार सदर थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव झगडोली निवासी योगेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह और उसका भतीजा आलोक 3फरवरी को अपने घर से मोटरसाइकिल पर महेंद्रगढ़ के लिए चले थे। जब वे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर पहुंचे। तब वह सड़क किनारे मोटरसाइकिल को खड़ा करके सड़क के दूसरी तरफ लघु शंका के लिए चला गया। उसका भतीजा आलोक मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इतनी देर में महेंद्रगढ़ की तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी का ड्राइवर अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से चलता हुआ आया। स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते हुए रॉन्ग साइड में जाकर सड़क किनारे खड़े उसके भतीजे आलोक को सीधी टक्कर मारी।

स्कॉर्पियो के आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी

टक्कर लगने से उसका भतीजा उछाल कर दूर जा गिरा और स्कॉर्पियो के आगे उसकी मोटरसाइकिल फस गई। गाड़ी ड्राइवर मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया और गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। उसने अपने भतीजे को संभाला। स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। वह अपने भतीजे को नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके भतीजे आलोक को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।

दो बहनों का इकलौता भाई था

परिजनों के अनुसार मृतक युवक आलोक का पिता विक्रम एक निजी स्कूलों में कार्यरत था। आलोक 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ रहा था। आलोक दो बहनों का इकलौता  भाई था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast