Kurukshetra Road Accident: राज्य मंत्री सुभाष सुधा की पलटी गाड़ी, पुलिस कर्मी हुआ घायल

Kurukshetra Road Accident: राज्य मंत्री सुभाष सुधा की पलटी गाड़ी, पुलिस कर्मी हुआ घायल

Kurukshetra Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाइवे 152 D पर राज्य मंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का टायर फटने की वजह से हुआ हादसा । हादसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मंत्री चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल पुलिस कर्मी को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी रेफर किया ।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जाते वक्त  राज्यमंत्री सुभाष सुधा की हादसे का शिकार हो गया। गाड़ी का टायर फने से उनकी गाड़ी पलट गई। हादसे में उनके काफिले का एक जवान मामूली रुप से घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी को तुरंत घटनास्थल के नजदीकी पिहोवा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

हादसे पर बोले राज्य मंत्री

मीडिया से बातचीत करते राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि वे चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए थे कि पिहोवा से करीब 7 किलोमीटर आगे चलकर 152 डी हाईवे पर उनकी पायलट गाड़ी का टायर फटने और एक्सल टूटने की वजह से यह हादसा घटित हुआ। फिलहाल सुरक्षाकर्मी का उपचार चल रहा है।

Leave a comment