Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों को लगी गोली

Haryana News:कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों को लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बीते दिनों शाहाबाद के माइनिंग ठेकेदार पर फायरिंग का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा इन बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा गया था।

रिमांड के दौरान इन बदमाशों के द्वारा पिपली बस अड्डा के पीछे असला छुपाये जाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस ने आज तीन बदमाशों को असला बरामद करने के लिए यहां लेकर पहुंची थी लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस को धक्का दे असला उठाकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई और इस फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जिनका उपचार कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों से एक पिस्टल बरामद हुई।

हम आपको बता दें कि यह बदमाश (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ) यानी कि पैसे लेकर घटना को अंजाम देते थे इन बदमाशों से अब तक 18 लख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं। आरोपियों की पहचान अमन वाशी करनाल उम्र 20 और दूसरे की पहचान रॉबिन पट्टी शहजादपुर उम्र 29 के रूप में हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में सरकारी नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल पर, मरीज हुए परेशान

Haryana News: हरियाणा महिला राज्य आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया द्वारा कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को पूरे प्रदेश में सरकारी नर्सिंग ऑफिसर हड़ताल पर चले गए। नर्सिंग फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर चेयरपर्सन को पद से हटाने की मांग की है।

Haryana: मोरनी हिल्स वन भूमि सर्वे में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 60 रिटायर्ड पटवारी व 4 कानूनगो तैनात करने के आदेश

Haryana News: मोरनी हिल्स क्षेत्र में वन भूमि के सर्वे और सीमांकन कार्य में हो रही देरी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने राज्य सरकार को 60 सेवानिवृत्त पटवारी और 4 कानूनगो तत्काल उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, ताकि लंबित सर्वे कार्य में तेजी लाई जा सके।

Haryana news : हरियाणा में युवाओं के लिए खुशखबरी, 5500 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होगी भर्ती

Haryana news : हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast