Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कैथल में सुरजेवाला ने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का लगाया आरोप, कर दिया बड़ा खुलासा

Haryana News: कैथल में सुरजेवाला ने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का लगाया आरोप, कर दिया बड़ा खुलासा

Haryana News: हरियाणा के कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर चोर दरवाजे से एस सी समाज के आरक्षण को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने संविधान की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा द्वारा एससी समाज का सब प्लान, सरकारी फैक्ट्रियों की बिक्री और एससी प्रीमैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप बंद करने की साजिश से आरक्षण खत्म करने का पर्दाफाश हुआ।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल के वार्ड 5, खुराना रोड पर लक्ष्मी विहार कॉलोनी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा द्वारा संविधान बदलने के इरादे को उजागर किया।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

इसके साथ ही प्रदेश में खाली सरकारी पद और आरक्षण का मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 30लाख सरकारी पद खाली हैं, जिनमें से 15लाख पद एससी-बीसी समाज के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में भी 2.52लाख सरकारी पद खाली हैं, जिनमें 1.26लाख पद एससी-बीसी समाज के लिए हैं। असलियत में भाजपा द्वारा आरक्षण को खत्म करने की असली सच्चाई यही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast