हर राजनीतिक पार्टी के लिए राजनीतिक का स्टार्टअप हब बन गया है जींद: दुष्यंत चौटाला

हर राजनीतिक पार्टी के लिए राजनीतिक का स्टार्टअप हब बन गया है जींद: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़: 8 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान मान हरियाणा में आम आदमी पार्टी का शंखनाद करने के लिए जींद आ रहे हैं जिस बीच वह एक बड़ा रोड शो निकाल हरियाणा में राजनीति की शुरुआत करेंगे। इस दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तज कसा।

अरविंद केजरीवाल के जींद दौरे को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बहुत अच्छी बात है अगर दूसरे राज्य का मुख्यमंत्री हमारे राज्य में आ रहा है हम अरविंद केजरीवाल जी का स्वागत करते हैं और मैं भी पहले एक बार अरविंद केजरीवाल को जींद लेकर आया था। इसलिए लगता है कि जींद अब सभी राजनीतिक दलों का स्टार्टअप हब बन गया है।

आपको बता दें कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। इसको देखते हुई आम आदमी पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जींद में होने वाली आप पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे। वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे है कि तिंरगा यात्रा में लगभग 50,000 लोगों जुट सकते है।

Leave a comment