पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर बड़ा निशाना, कहा- कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति के ही दबाव में है

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर बड़ा निशाना, कहा- कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति के ही दबाव में है

Haryana News: हरियाणा के जींद में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का बीजेपी सरकार और कांग्रेस पर बड़ा निशाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में किस तरिके से शासन को पिछाड़ने का काम करते हैं। विधानसभा सत्र मे कांग्रेस के विपक्ष के नेता को लेकर कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए और आगे बिहार का भी बन जायेगा लेकिन कांग्रेस अपना नेता चुन नहीं पायेगी। कांग्रेस आज पिछड़ती हुई जा रही है कांग्रेस पार्टी एक व्यक्ति के ही दबाव में है जिसके कारण विपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही है। कांग्रेस पार्टी का केडर पर कंट्रोल नहीं है।

पंजाब में किसानों के आंदोलन पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खनौरी और शम्भु बॉडर पर जो कारवाई की गई उससे साफ दिखता है कि पंजाब सरकार जो किसानों के साथ होने कि बात करती थी 24 घंटे के अंदर कैसे किसानों को भगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि किसानो के साधनों को भी तोड़ने का काम किया पंजाब, केंद्र और हरियाणा सरकार किसान को कमजोर करने के पक्ष में काम किया है

रामकुमार गोत्तम और अरविंद शर्मा की टिप्पणी पर बोले दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रामकुमार गोत्तम और अरविन्द शर्मा के बीच जो टिप्पणी हुई वो सबने सुनी अभी पहला ही सत्र था आगे देखिए क्या क्या बोला जायेगा। बीजेपी पार्टी ने जो बजट तैयार किया इसमें कुछ भी नया नहीं है पिछले साल की घोषणाओं का जिक्र किया गया है कोई भी नई स्कीम लागू नहीं की गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने कि बात करती है लेकिन केंद्र सरकार 23 फसलों पर एमएसपी की बात करती हैय़

जल्द होगा जजपा पार्टी का विस्तार- दुष्यंत चौटाला

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा पार्टी के संगठन और नियुक्ति का गठन अप्रैल और मई के अंत मे किया जायेगा। उन्होंने ने कहा जजपा पार्टी के विस्तार और संगठन का कार्य शुरू किया गया है प्रत्येक जिले मे आगे कि प्रष्ठ भूमि तय करने की रणनीति बनाई जाएगी। जजपा ने जो मेंबरशिप बनाई थी चौटाला साहब के निधन के बाद कोरस्पॉन्ड किया गया है।

 

Leave a comment