Search KhabarFast

Press ESC to close

‘पिछले 10 साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया’ भूपेंद्र हुड़्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और को लेकर दिया बड़ा बयान

‘पिछले 10 साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया’ भूपेंद्र हुड़्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और को लेकर दिया बड़ा बयान

जींद: हरियाणा के जींद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिसार आये थे, उन्होंने ये बताना था जो हरियाणा नंबर 1 था,  आज वो कहां पर पंहुचा है। मोदी जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बनते ही 25 हजार नौकरियां दी गई, क्या पिछले 10 साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया।  

विनेश फोगाट को लेकर हुड्डा ने कहा कि विधायक विनेश फोगाट को जो सम्मान मिला वो उसका हक था। विनेश फोगाट 3 बार ओलम्पिक रही है लेकिन और भी खिलाड़ियों को उनका मान सम्मान मिलना चाहिए। हम जो खिलाड़ियों के लिए कांग्रेस पॉलसी लेकर आई थी पदक लाओ पदक पाओ बीजेपी ने उस नीति को खत्म कर दिया। सांसद कुमारी शैलजा के बयान कांग्रेस पार्टी का संगठन न होने की बात पर कहा कुमारी शैलजा ठीक कहती है। हर पार्टी का अपना संगठन जरूर होना चाहिए।

भाजपा पर बरसे हुड्डा

भाजपा पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी पार्टी सिर्फ प्रचार कि बातें करती है। अगर करना है तो हरियाणा में 2 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी है। उनको भरने का काम करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज मे कानून व्यस्था चरमरा गई है। कांग्रेस के राज मे हरियाणा नंबर 1 था आज कोई ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कोई भी घोषणा पत्र को पूरा नहीं करने का काम किया है। किसानों को एमएसपी नहीं दी गई। कांग्रेस सरकार किसानों को स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेगी और एमएसपी का क़ानून बनाकर देगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast