Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: हरियाणा के गांवों को मिला 2697 करोड़ का पैकेज, मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का शुभारंभ

Haryana: हरियाणा के गांवों को मिला 2697 करोड़ का पैकेज, मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का शुभारंभ

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांवों की मजबूती ही हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की भावना को हजारों वर्षों से जीवित रखने वाली ग्राम पंचायतों की शक्ति को नमन करने के लिए वह राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का सशक्त पंचायत समारोह हरियाणा के गांवों के गौरव, सामर्थ्य और विकास की असीम संभावनाओं का उत्सव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव किसी योजना का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि विकास का पहला केंद्र होने चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे।

नशा मुक्त हरियाणा अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त हरियाणा का आह्वान करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार ने मानस पोर्टल शुरू किया है और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

विभिन्न योजनाओं के लिए 2697 करोड़ रुपये जारी

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक और विकास योजनाओं के तहत कुल 2697 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके अंतर्गत दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किस्त के रूप में 207.75 करोड़ रुपये वितरित किए गए।

हर घर-हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों के लिए 19.75 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 1151.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों को भी मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और घुमंतू एवं विमुक्त जाति (डीएनटी) वर्ग के 25,729 विद्यार्थियों को 23.17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं दयालु योजना के तहत 4538 परिवारों को 169.50 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

पंचायतों के खातों में भेजे गए 1056 करोड़ रुपये

ग्राम विकास को गति देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के खातों में सीधे 1056.75 करोड़ रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने 17 जिलों के 179 गांवों की फिरनियों पर स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्घाटन भी किया।

350 अटल लाइब्रेरी प्रदेश को समर्पित

मुख्यमंत्री ने 17 जिलों में 44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 350 अटल लाइब्रेरी जनता को समर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

समारोह में विकास, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह ग्राम पंचायतों को जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन पंचायतों को कुल 1.66 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर "धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे" पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

2026 तक सभी गांव बनेंगे ODF प्लस मॉडल गांव

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में सट्टेबाजों को पकड़ने गई CIA टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में सट्टाखाईवाली करने वालों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कुसुंभी और देवसर मोड़ के बीच खेतों में बने एक कमरे में छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP News: CM योगी का चेतावनी भरा संदेश, कहा- लव जिहाद पर नहीं होगी कोई नरमी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, " उच्च न्यायालय केरलम ने 2009 और 2011 में इस(लव जिहाद) पर चिंता व्यक्त की थी कि यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की साजिश है। हमने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने उत्तर प्रदेश में 2020 में इस पर सख्त कानून बनाया था। हमें सचेत रहना होगा। जिसने राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण हुआ है।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की पीएम मोदी की सराहना, बोले- यह कर्मयोगी के नेतृत्व का स्वर्णिम युग

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने जा रहे हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उनके नेतृत्व की तारीफ़ की। उन्होंने मोदी के कार्यकाल को "कर्मयोगी का युग" बताया, जिन्होंने देश की तरक्की और वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast