Search KhabarFast

Press ESC to close

सीक्रेट तरीके से गुरुग्राम डिनर करने पहुंचे राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

सीक्रेट तरीके से गुरुग्राम डिनर करने पहुंचे राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयान

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में राहुल गांधी गुपचुप तरीके से डिनर करने पहुंचे। राहुल का ये कार्यक्रम इतना कॉन्फिडेंशियल था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं थी। डिनर के बाद राहुल ने हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कुछ हिंट दिए, इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कैफे के अंदर राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस की कमान एक युवा नेता को सौंपी जाएगी। अब समय आ गया है कि हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा और नया जोश लाया जाए। उन्होंने इस बदलाव को पार्टी के भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। इस खबर की पुष्टि पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने कि।

युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है- राहुल गांधी

खाने के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "जब से बीजेपी सत्ता में आई है, हरियाणा का विकास पूरी तरह थम गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि "तब राज्य में तेज़ी से विकास हो रहा था, लेकिन अब शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी हो रही है। युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast