Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन बैंकों में सरकारी खातों को बंद करने का लिया फैसला

हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन बैंकों में सरकारी खातों को बंद करने का लिया फैसला

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्राइवेट बैंक के सभी सरकारी खातों को बंद करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब राज्य के सभी विभाग, बोर्ड और निगम इन बैंकों में जमा राशि निकालकर खाते बंद करेंगे और भविष्य में केवल राष्ट्रीयकृत बैंकों में ही सरकारी खाते खोले जाएंगे।

आदेश का पालन करना अनिवार्य 

सरकारी विभागों और निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी को प्राइवेट बैंक में खाता खोलना पड़े, तो इसके लिए पहले वित्त विभाग से ठोस कारण बताकर अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना वित्त विभाग की मंजूरी कोई भी खाता खोलना गैरकानूनी माना जाएगा और तुरंत बंद कर दिया जाएगा। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और वित्तीय कार्रवाई भी की जाएगी।

वित्त विभाग ने जारी किया निर्देश

वित्त विभाग ने प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और सरकारी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों तथा विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को यह निर्देश जारी किए हैं कि विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं के लिए बैंक खाते खोलने की स्वीकृति अब प्रशासनिक सचिवों के पास होगी। यदि किसी विभाग को निजी बैंक से लेन-देन करना है, तो उसे वित्त विभाग को पूरा विवरण और कारण भेजना होगा।

क्यों लिया गया ये फैसला? 

ये कदम सरकार द्वारा सावधि जमा (Fixed Deposit) नियमों और शर्तों के पालन में आ रही अनियमितताओं को रोकने के लिए उठाया गया है। वित्त विभाग ने पाया कि कुछ बैंक और विभाग उच्च ब्याज वाले सावधि जमा के बजाय राशि को बचत खातों में रोक रहे हैं, जिससे सरकार को वित्तीय नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, कई विभाग और निगम अपने खातों और सावधि जमा का नियमित मिलान नहीं कर रहे, जिससे अनियमितताओं का समय पर पता नहीं चल पा रहा।

वित्त विभाग का आदेश हुआ लागू

सरकारी विभागों और निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी बैंक खातों का मासिक आधार पर मिलान करें और किसी भी विसंगति को संबंधित बैंक के साथ फौरन उठाकर गंभीर अनियमितताओं की रिपोर्ट वित्त विभाग को भेजें। सभी विभागों को 31 मार्च तक अपने बैंक खातों का मिलान कर 4 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। वित्त विभाग का यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है अगले आदेश तक सरकारी कामकाज से हटा दिया गया है। सरकार का यह कदम वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने और सरकारी धन की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast